हमीरपुर: मुख्यालय के कनौटा पौधशाला में मंत्री राकेश सचान ने किया पौधारोपण
जनपद में एक दिन से 75 लाख से अधिक पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ कनौटा नर्सरी से कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने किया। इस मौके पर झलोखर स्थित भुवनेश्वरी देवी संस्कृत विद्यालय के ब्राह्मण बटुकों ने मंत्रों का जाप किया। कैबिनेट मंत्री ने अभियान को सफल बनाने के लिए जन सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना और बचाना दोनों बड़ी चुनौती है।