हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में मोंटी आत्महत्या कांड में तथाकथित प्रेमिका एवं उसके भाई हुए गिरफ्तार, तीन आरोपी अभी भी गिरफ़्त से दूर
सुमेरपुर कस्बे में प्रेम प्रसंग में गोली मारकर आत्महत्या करने वाले अंकित उर्फ मोंटी सोनी आत्महत्या कांड में पुलिस ने 20 दिन बाद उसकी तथाकथित प्रेमिका एवं उसके भाई को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इस कांड में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं।