हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे के प्रकाश लॉज में आयोजित बैठक में सुमेरपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल व ट्रेड यूनियन का किया गया विस्तार
नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल की अध्यक्षता में सुमेरपुर कस्बे के प्रकाश लाज में संपन्न हुई। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाने के साथ नंदकिशोर यादव को तीसरी बार संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा संतोष चक्रवर्ती को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।