शेखपुरा: कैमरा- छठियारा मार्ग पर यात्रियों से भरा टेंपो गड्ढे में पलटा चार जख्मी एक की हालत गंभीर सदर अस्पताल से पावापुरी रफर
शेखपुरा जिले के कैमरा - छठियारा मुख्य सड़क मार्ग पर यात्रियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इस घटना में कुल चार लोग जख्मी हो गए, जिसमें एक महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है।