शेखपुरा: उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी संगत पुल के स्थित एक घर से विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शराब कारोबारी को छह बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान शेखपुरा के बड़ी संगत पुल निवासी स्वर्गीय कृष्णा चौधरी के पुत्र पिंटू चौधरी के रूप में किया गया। जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि रॉयल स्टैग के छह बोतल बरामद किए गए हैं।