हटा: हटा में मटकी फोड़ते समय घायल हुआ युवक,देर रात सिविल अस्पताल हटा भेजा गया
Hatta, Damoh | Aug 28, 2024 हटा नगर में उमा पैलेस के पास मटकी फोड़ प्रतियोगिता में शामिल होने पँहुचे युवक के घायल होने का मामला सामने आया है,घायल पवन सिंह पिता इमरत सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मानपुरा को देर रात इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा में भर्ती कराया गया,जंहा ड्यूटी डॉक्टरों में उपचार के बाद गम्भीर हालात में जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया।