जांजगीर: चावल सौदे के नाम पर ₹1.70 लाख की ठगी करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार, कोतवाली और साइबर टीम की बड़ी कार्रवाई
जांजगीर-चांपा पुलिस ने चावल खरीदी-बिक्री के नाम पर 1.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी ओम प्रकाश शर्मा को बिहार से गिरफ्तार किया है। प्रार्थी से मोबाइल और फोनपे के जरिए रकम लेने के बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। प्रभारी एसपी निवेदिता पाल के निर्देशन में साइबर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अररिया (बिहार) से आरोपी को पकड़ा।