डुमरांव: सिमरी: कहासुनी में पेट में गोली मारने वाला आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, घायल वाराणसी रेफर
Dumraon, Buxar | May 7, 2026 सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकौना व दुबौली गांव के बीच किशोर को आपसी विवाद में गोली मारने के विवाद में अबतक पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस आरोपित को 24 घंटे बाद तक भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इधर जख्मी युवक की स्थिति इतनी गंभीर बनी हुई है कि उसे बक्सर के बाद अब ट्रामा सेंटर बनारस रेफर कर दिया गया है।