गुना नगर: कांदई गांव: चिकन पकाने से मना करने पर पत्नी की हत्या, जिला कोर्ट ने शराबी पति को सुनाई उम्र कैद
गुना में म्याना थाना के उमरी चौकी के कांदई गांव में 3, 4 नवंबर 2025 की रात मृतक रेशम बाई भिलाला की चिकन पकाने से मना करने पर शराबी पति सुर सिंह भिलाला ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। 23 अप्रैल को अधिवक्ता अलंकार वशिष्ठ ने बताया, 22 अप्रैल को प्रधान जिला न्यायाधीश अमिताभ मिश्र की कोर्ट ने 3.5 महीने में ट्रायल पूरा कर आरोपी पति को उम्र कैद की सजा सुनाई है।