कोईलवर: प्रखंड के गिधा मुसहरी में मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने शराब को लेकर लोगों को किया जागरूक
आज बुधवार को दोपहर 1:00 बजे कोईलवर प्रखंड के गिधा मुसहरी में मध निषेध और उत्पाद विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रत्नेश सादा मध निषेध, उत्पाद एवं निबंधन बिहार सरकार के मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में आए आगत अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र तथा बुके देकर किया गया।।