कोईलवर: गजराजगंज थाना के बिशनपुरा गांव से चोरी के मोबाइल के साथ कोईलवर पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार, 2 मोबाइल भी किए ज़ब्त
कोईलवर थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया है ।दोनो गजराजगंज थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।अपर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे के करीब बताया कि बीते मार्च के महीने में कोइलवर हॉस्पिटल रोड स्थित एक मोबाइल दुकान से शटर तोड़कर मोबाइल इत्यादि की चोरी की गई थी।