कोईलवर: कुल्हड़ियां गांव के समीप पटना की तरफ जा रही यात्री बस ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर, युवक घायल
मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे बक्सर पटना एनएच पर कुल्हड़िया गांव के सामने टोल प्लाजा से दो सौ मीटर की दूरी पर सड़क पार कर रहे एक युवक को विपरीत दिशा से पटना के तरफ तेज गति से जा रही एक यात्री बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। युवक बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरो ने आरा रेफर कर दिया।