सासनी: चलती बाइक पर अवैध तमंचा लहराते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Sasni, Hathras | May 6, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव गारवगढ़ी में एक युवक का चलती बाइक पर अवैध तमंचा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में युवक चलती बाइक पर रॉब दिखाते हुए दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए इलाका पुलिस ने बाइक सवार युवक की तलाश शुरू कर दी है। वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।