कहरा: बखरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पति-पत्नी घायल, सदर अस्पताल सहरसा में कराया गया भर्ती
Kahara, Saharsa | Nov 17, 2024 सौरबाजार थाना क्षेत्र के बखरी गांव वार्ड 14 में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के नरेश यादव और अन्य चार लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट किया है। जिस मारपीट में दूसरे पक्ष से एक महिला और एक पुरुष जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। दोनों जख्मी का नाम सरोज कुमार यादव और नीलम देवी बताया जा रहा है।