कहरा: बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के तरहा गांव में स्कूल से घर लौट रहे बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई मौत
Kahara, Saharsa | Nov 16, 2024 बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के तरहा गांव वार्ड 13 मे स्कूल से घर जा रहे 1 बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने ठोकर मारकर भागने का किया प्रयास तो ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रैक्टर के ठोकर लगने से बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज जांच मे जुटी।