पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के पूजा पंडालों एवं मेले का प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
विजयादशमी को लेकर पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर मेले का आयोजन किया गया है। मेले को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित आनंद, थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पुलिस बल के साथ विभिन्न पूजा पंडाल का निरीक्षण किया एवं कमिटी के सदस्यो को शांतिपूर्ण माहौल में मेले को संपन्न करने का आग्रह किया।