पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सांसद ने खुर्दा आवास पर जनता दर्शन कर लोगों के बीच कपड़ा वितरण किया
पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शनिवार को खुर्दा स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन के दौरान सैकड़ों महिलाओं के बीच साड़ी और पुरुषों के बीच लुंगी का वितरण किया। इस मौके पर स्थानीय खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। मौके पर सांसद ने कहा कि यह स्नेह और समर्थन आपके अपार प्रेम का प्रतीक है। समाज की सेवा और सहयोग की भावना को लेकर हम हमेशा तत्पर रहेंगे।