मीनापुर: बनघारा: हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के बनघारा से हत्या के आरोपित प्रिंस कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि 12 जनवरी को आयुष की हत्या हो गई थी। आरोपित इस घटना के बाद से फरार चल रहा था।