हातोद: नवलखा स्थित शराब दुकान हटने पर क्षेत्रीय लोगों और भाजपा पार्षद ने मनाया जश्न
Hatod, Indore | Apr 1, 2026 नवलखा के साजन नगर में स्थित शराब की दुकान हटाए जाने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। खासतौर पर महिलाओं ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया। ढोलक की थाप पर महिलाओं ने नाचकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।इतना ही नहीं, लोगों ने आतिशबाजी कर इस फैसले का जश्न मनाया। बता दें कि पिछले एक साल से स्थानीय रहवासी इस शराब दुकान का