खंडवा नगर: फैक्ट्री में सरकारी नमक से गल रही थी चर्बी, पुलिस छापे में मिली खाली थैलियां, मामला दर्ज
इमलीपुरा में पशुओं की चर्बी और सद्धियों के अवैध कारोबार के साथ ही सरकारी नमक की कालाबाजारी का खुलासा भी हुआ है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने इस मामले में फैक्ट्री संचालक आरोपी अनवर कुरैशी के - खिलाफ केस दर्ज कर जांच प्रतिवेदन एडीएम कोर्ट को सौंप दिया है। दरअसल, मौके से शासकीय नमक की खाली थैलियां मिली थी। जिसे आधार बनाकर कार्रवाई की गई है