कुमारसैन: कुमारसैन पंचायत में 1 सितम्बर से हर घर से कूड़ा-कचरा उठाया जाएगा
कुमारसैन पंचायत ने 1 सितम्बर से हर घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग उठाने का फैसला किया है। पंचायत प्रधान प्रवीण वर्मा और उपप्रधान कपिल भारद्वाज ने स्थानीय बाजार और वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया।