जहानाबाद: वार्ड 15 में कचरा न उठने से बवाल, पार्षद पर पक्षपात का आरोप
वार्ड नंबर 15 में चार दिनों से कचरा नहीं उठने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मुहल्ले वालों ने वार्ड पार्षद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने निजी कामों में लगे रहते हैं और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं देते। आरोप है कि सफाई कर्मियों से केवल अपने समर्थकों वाले इलाकों में सफाई करवाई जाती है, जबकि विरोधी क्षेत्रों को नजरअंदाज किया जाता है।