लातेहार: डीवीसी तुबेद कोल माइंस स्थित एकल विद्यालय का निरीक्षण, पंचमुखी शिक्षा पर दिया गया ज़ोर
लातेहार: डीवीसी के तुबेद कोल माइंस के द्वारा संचालित एकल विद्यालय, उपर पोचरा का निरीक्षण डीवीसी और एकल अभियान के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान लातेहार अंचल के अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने एकल विद्यालय में संचालित पंचमुखी शिक्षा व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डाला।