बीरपुर: डीह के समीप सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार युवक हुआ घायल
बेगूसराय बीरपुर संजात पथ पर मंगलवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार युवक घायल हो गया।जिसकी पहचान भवानंदपुर पंचायत के पानापुर का बताया जा रहा है। उक्त युवक साइकिल से भीठ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान डीह के समीप एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल साइकिल सवार युवक को इलाज के लिए चिकित्सक के यहां भेजा।