बड़ौत: रमाला निवासी आरोपी अपहरण के मामले में गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट सहित 2 मुकदमे दर्ज
Baraut, Bagpat | May 12, 2026 मीडिया सेल बागपत ने मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि थाना रमाला पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गौरव पुत्र बिलेन्द्र उर्फ कल्लू निवासी ग्राम रमाला के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का आपराधिक इतिहास है, जिस पर पोक्सो एक्ट व अपहरण के मामले में दो मुकदमे दर्ज हैं।