बिहार: रोटरी क्लब ऑफ नालंदा ने द रेमंड शोरूम में विश्व महिला दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन
Bihar, Nalanda | Mar 8, 2025 विश्व महिला दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ नालंदा द्वारा बिहार शरीफ के भराव पर द रेमंड शोरूम में शनिवार की दोपहर 2:00 बजे विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन असहाय महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन प्रदान की गई,जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने जीवन को नई दिशा दे सकें।