फुलवरिया: बथुआ बाजार में दुर्गापूजा को लेकर हथुआ एसडीएम ने किया निरीक्षण, 40 वाॅलंटियर व सीसीटीवी कैमरे लगाने के दिए निर्देश
फुलवरिया प्रखंड के बथुआ बाजार में शारदीय नवरात्र को लेकर प्रशासनिक महकमा पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में हथुआ एसडीएम संतोष कुमार, बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव और थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बीते कल दुर्गा चौक के समीप बने जा रहे दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा स्वच्छता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।