मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने डकैती कांड के एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने डकैती कांड मामले के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिले के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत कांड संख्या 274 /2023 डकैती कांड के वांछित अभियुक्त बबलू सहनी उर्फ साधु सहनी,पिता नंदू सहनी साकिन मझरिया थाना पिपरा कोठी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार का पहले से भी अपराधिक इतिहास है।जिले अलग अलग थाने मे चार कांड दर्ज है