सासाराम: सासाराम रेलवे स्टेशन के बाहर से गुम हुए बैग को आरपीएफ ने मानवाधिकार समस्या एवं समाधान सहायता संघ के सहयोग से किया बरामद
Sasaram, Rohtas | Jun 12, 2024 सासाराम रेलवे स्टेशन के बाहर आरा जाने के क्रम में दो महिला यात्रियों का बैग टेंम्पू पर छूट गया था। जिसको लेकर दोनों महिलाएं रोते हुए रेलवे सुरक्षा बल सासाराम के थाने पर गई जहां प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने मानवाधिकार समस्या एवं समाधान सहायता संघ के सहयोग से बरामद किया है तथा दोनों महिलाओं को लौटा दिया है। जिसके बाद दोनों महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखी गई।