मटिहानी: मटिहानी प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती प्रतिमा का धूमधाम से हुआ विसर्जन, सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम
सरस्वती प्रतिमा विसर्जन बड़े धूमधाम के साथ किया गया. मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के रामदीरी पंचायत एक, मटिहानी एक, खोरमपुर, सैदपुर ऐमा, सफापुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन बड़े धूमधाम के साथ लोगों ने किया. प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर मटिहानी थाना एवं नयागांव थाना की पुलिस पदाधिकारी ड्यूटी में मुस्तैद थे.