धौज: उधार के पैसे वापिस लेने के लिए तानी थी लाइसेंसी पिस्टल, क्राइम ब्रांच 48 ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी जगबीर सिंह की टीम ने तीन आरोपियों को उधार के पैसे वापिस लेने के लिए धमकाने व हथियार का उपयोग करने के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पवन, नवीत तथा विकास उर्फ विक्की का नाम शामिल है। आरोपी पवन तथा नवीत चचेरे भाई हैं और विकास उनका भांजा है। आरोपी पवन फरीदाबाद के एसजीएम नगर, आरोपी नवीत रोहतक का रहने वाला है।