धौज: सूरजकुंड मेले के मद्देनज़र यातायात पुलिस द्वारा जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी
सूरजकुंड रोड पर 2 से 18 फरवरी तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी, वाहन चालक यात्रा से पहले रूट मैप का रखें ध्यान। 2 से 18 फरवरी तक आयोजित होने वाले हस्तशिल्प मेले के चलते यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के दिशानिर्देश के तहत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि वाहन चालकों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।