चैनपुर: उग्रवाद खत्म, पर नहीं बदला पकनी गांव का हाल, बारिश में कट जाता है संपर्क
एक ओर देश 5G और डिजिटल क्रांति के दौर में तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं चैनपुर प्रखंड का पकनी गांव आज भी सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। आजादी के दशकों बाद भी करीब 40 घरों की आबादी वाले इस गांव की तस्वीर विकास के दावों पर सवाल खड़े करती है। बरसात आते ही गांव का संपर्क मुख्य सड़क से पूरी तरह कट जाता है और ग्रामीणों की मुश्किलें