कौंच: कोंच नगर में शादी के बाद मायके आई युवती की पार्टी में घुसकर मारपीट, गहने लूटने और अभद्रता का आरोप, पुलिस से की गई शिकायत
Konch, Jalaun | May 13, 2026 कोंच में शादी के बाद मायके आई युवती की खुशी में चल रही पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने घर में घुसकर हंगामा कर दिया, जिसको लेकर पीड़िता ने मंगलवार देर रात 10:30 बजे शिकायत की है, आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट और अभद्रता की, साथ ही युवती के गले से सोने का हार भी छीन लिया, वही परिवार के मुताबिक आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।