कुटुंबा: कुटुंबा : एरका गांव में भारत स्वाभिमान योग समिति की ओर से आयोजित किया गया सात दिवसीय योग शिविर
कुटुंबा प्रखंड स्थित एरका गांव में भारत स्वाभिमान योग समिति की ओर से सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी रुचि और जागरूकता का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित करना है।