📌 दिशा समिति की बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं की गहन समीक्षा
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
▶ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर।
▶ मौसमी बीमारियों, सर्पदंश एवं डॉग बाइट के प्रभावी उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश।
▶ एग्री स्टैक पंजीयन, जैविक खेती एवं श्री विधि को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक करने पर बल।
▶ प्रधानमंत्री आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा।
▶ पर्यटन आधारित स्वरोजगार, कौशल विकास एवं स्थानीय रोजगार के नए अवसर विकसित करने के निर्देश।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @chintamani.maharaj #Chhattisgarh #Balrampur
95 views | Balrampur, Chhattisgarh | Jul 7, 2026