लोहरदगा: कांग्रेस हमारा घर है, कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत,संगठन को बूथ स्तर तक करें मजबूत,पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू।
कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को दोपहर लगभग 2 बजे चंदवा में आयोजित की गई। बैठक में लोहरदगा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मणिका विधायक रामचंद्र सिंह अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।