बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी में ठेकेदार और उनकी पत्नी की गोली लगने से हुई मौत, घर में मिले शव
थाना बारादरी क्षेत्र के ग्रीन पार्क कॉलोनी में आज ठेकेदार आलोक सिंह और उनकी पत्नी रितु के शव उनके घर के कमरे में पड़े मिले। दोनो के सिर में गोली लगी हैं। नौकरानी की बेटियां काम करने आईं तो घर का दरवाजा न खुलने पर उन्होंने रितु की बड़ी बहन को सूचना दी। परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो दोनों के शव बेड पर पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस कर रही जांच पड़ताल।