कुडू और कैरो प्रखंड क्षेत्र में बुधवार अपराह्न करीब 3 बजे लोहरदगा विहिप की टीम ने शौर्य संचलन की सफल तैयारी को लेकर कई बैठकों का आयोजन किया। इस टीम में जिला अध्यक्ष रितेश कुमार, जिला मंत्री रंजीत साहू, बजरंग दल संयोजक पवन प्रजापति, सह संयोजक प्रद्युम्न पाठक, संगठन मंत्री कार्तिक तथा प्रांत मार्गदर्शक मंडली के स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी शामिल रहे।