बिंदकी: चौडगरा कस्बे के शुक्ला नगर स्थित एक फूड फैक्ट्री के बाहर कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौडगरा कस्बे के शुक्ला नगर स्थित एक फूड फैक्ट्री के गेट के बाहर मंगलवार की सुबह लगभग 7:00 बजे कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारी 18000 रुपए प्रतिमाह वेतन की मांग कर रहे थे। काम के घंटे 12 से घटाकर 8 घंटे करने की मांग किया तथा काम के दिन 26 करने की मांग किया। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची।