देवबंद: बड़गांव में ट्यूबवेलों पर चोरों ने किया धावा, आधा दर्जन किसानों के स्टार्टर-मोटर चोरी, जांच में जुटी पुलिस
सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। गांव महेशपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने किसानों के करीब आधा दर्जन ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए स्टार्टर, मोटर, ऑटोमैटिक कटआउट और केबल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी हुई।