प्रतापगढ़: 1 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, रठांजना पुलिस की कार्रवाई ऑपरेशन सुदर्शन चक्र 2.0 के तहत
जिला पुलिस के ऑपरेशन सुदर्शन चक्र 2.0 के तहत रठांजना थाना पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक गजेन्द्रसिंह राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए म