गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन को रेलवे डिवीजन बनाने की कि मांग, कांग्रेस ने आंदोलन की दी चेतावनी
कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय रेल मंत्री से निर्माणाधीन वर्ल्ड क्लास गया जंक्शन को रेलवे डिवीजन का दर्जा देने की मांग की है। बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू समेत अन्य नेताओं ने गुरुवार की दोपहर 1 बजे बताया कि गया अंतरराष्ट्रीय धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र है, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं।