बेगूसराय: छतौना में आपराधिक घटना करने की योजना को पुलिस ने किया विफल, 02 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना में बड़ी अपराधीक घटना करने की योजना को पुलिस में विफल कर दिया है. इस दौरान 02 अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि छतौना में दुर्गेश कुमार अपने दोस्त संतोष सिंह के साथ हथियार के साथ घूम रहा है.