बेगूसराय: सुभाष चौक अवस्थित NDA कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने की प्रेसवार्ता, कहा- चौमुखी हो रहा विकास
सुभाष चौक अवस्थित एनडीए कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में चौमुखी विकास हो रहा है. बेगूसराय की बात करते हुए उन्होंने कहा कि बरौनी रिफाइनरी की क्षमता बढ़ाई गई है. इसके अलावा बंद परे खाद कारखाने को चालू किया गया है. वहीं NH पर एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जा रहा है.