खलीलाबाद: भगवानपुर पूर्वी गांव में घर की बिजली का काम करते समय 45 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत
महुली थाना क्षेत्र के भगवानपुर पूर्वी गांव में 45 वर्षीय अमरनाथ शर्मा की घर में बिजली का काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उन्हें पहले नाथनगर सीएचसी और फिर जिला अस्पताल खलीलाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।