जमुई: बिहारी मोहल्ला के दो सगे भाइयों ने नीट UG की परीक्षा में सफलता पाई, परिवार और जिले का नाम किया रौशन
Jamui, Jamui | Jul 19, 2026 बिहारी मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार के दो पुत्र यशराज और अंशराज ने नीट UG की परीक्षा में एकसाथ कामयाबी हासिल कर परिवार का मान बढ़ाया है। साथ ही जिले को भी गौरवांवित किया है। दोनों भाइयों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता - पिता व पूरे परिवार वालों को दिया है। इसकी जानकारी रविवार की दोपहर 1:00 बजे दी गई है।