जशपुर: खराब रिजल्ट पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन: सुधार न होने पर स्कूलों की मान्यता होगी रद्द, शिक्षकों पर भी गिरेगी गाज
जशपुर जिले में खराब बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर कलेक्टर रोहित व्यास ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 26 खराब परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि वर्तमान शिक्षा सत्र में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित विद्यालयों की मान्यता रद्द करने और अनुदान रोकने की कार्रवाई की जाएगी।