किशनगंज: किशनगंज कस्बे में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया का किया स्वागत
लकड़ाई गांव में जाने के दौरान किशनगंज कस्बे में पहुंचने पर पूर्व खान गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया का स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजीज नाजा ने बताया कि शिक्षिका के निलंबन के विरोध में ग्रामीणों की ओर से किए गए, धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से की गई मारपीट को लेकर ग्रामीणों से जानकारी लेने जाने के दौरान किशनगंज में स्वागत किया।