तिल्दा: नए रजिस्ट्री ऑफिस का हाल बेहाल, रजिस्ट्री कराने गए लोगों को हो रही भारी परेशानी
Tilda, Raipur | Jun 17, 2026 तिल्दा के तहसील कार्यालय परिसर के अंदर बने नए रजिस्ट्री ऑफिस से लोग खासे परेशान हो गए हैं न यहां बैठने की व्यवस्था है ना पीने के पानी की व्यवस्था है साथ ही दो शौचालय बनाए गए हैं महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग उसमें भी ताला लगा दिया गया है और लिख दिया गया है की चाबी नहीं है बैठक हालबनाया गया है जिसे भी वीआईपी लोगों के लिए खोले जाने की बातें सामने आई है।